ऐ काँग्रेस के लोगों अगर आज नही कहा तो समय मेरा भी अपराध लिखेगा ।जब आप हारते हैं, तब लगता है समृद्ध और सहिष्णु भारत से एक ईंट खिसक जाती है ।आपकी हार, सिर्फ सरकार का आना जाना भर नही है, आपकी हर एक दूसरी संस्कृति का फैल जाना है, जहाँ सबके हिस्से की साँस नही है।
हम मानते हैं की आपसे वही गलतियाँ होती हैं, जो दूसरों से होती हैं ।आप उतने ही भृष्ट हो सकते हैं, जितने की दूसरे मगर आपकी गलतियाँ हम ही नही,हमारी पीढ़ियाँ भी भुगतती हैं ।
काँग्रेस के लोगों आपके नेता को कोई कुछ भी कहे, उन्होंने इतने विपरीत विषैले माहौल में भी शालीनता नही खोई और वह डिगे भी नही ।मगर क्या आप अपने नेता से सीखते हैं ।आप मेहनती हैं मगर कई बार इम्तेहान में आप पूरी किताब याद करलें मगर वह उत्तर याद न करें जो हमेशा आते हैं, तो फेल हो जाएँगे ।इसे मेहनत की हार नही कहेंगे,यह रणनीति की हार है ।जिसे दूर किया जा सकता है ।
मैं जब काँग्रेस के लोगों,तुम्हे देखता हूँ,तो यक़ीन जानो ख़ुशी होती है की एक ही सही,अभी हमारी आवाज़ तो ज़िंदा है ।मैं तुम्हे हिन्दू मुस्लिम जाति धर्म सबसे आज़ाद उड़ते देखना चाहता हूँ ।
तमाम तरह की हार और कुठारघाट के बावजूद आप लोग जूझ रहें हैं, यही हमारे देश का महान लोकतन्त्र है ।यह जनता जिसने आपको खूब पलकों पर बैठाया है, जब इसे वास्तव में लगेगा की आप बनाने वालों में से हैं, तो एक झटके में आप भी सत्ता में होंगे ।निराशा मत पालिए,जब आपकी सत्तर सालों की सत्ता ध्वस्त हो सकती है तो इनकी पाँच सालों की सत्ता को जनता दरका भी देगी ।
इधर आपको हर एक सलाह देगा,की यह करो या नही करना चाहिए था ।इन सबसे इतर अपने आप पर भरोसा रखिये ।मज़बूत होईये ।एक रहिये ।अपने झगड़ों को भूलकर सिर्फ काँग्रेस के प्रति वफ़ादार होईये,क्योंकि काँग्रेस के साथ वफ़ादारी आपको बहुत से मोर्चों पर खुद बखुद वफ़ादार बना देगी ।
आप इक संघर्षपूर्ण इतिहास से ताल्लुक़ रखते हैं, उसे पढ़िए ।आज के रास्ते बनाइये ।
हम सब भी गाली खाते हैं, आप भी खाते हैं, हमारे अपने हमे नोचते हैं फिर भी आँधी में हर तरफ हम देख रहें बहुत से लोग मज़बूती से खड़े हैं ।लड़ रहें,जूझ रहें ।आपके लिए अच्छा है की देश में हमदर्दी का माहौल है ।यह देश प्रेम को हमेशा अपनाता रहा है ।अपनी ज़बान से प्रेम और जोड़ने का ज़िक्र कीजिये ।अपने ही आदर्शों पर चलिए ।अपने ही नायकों की ज़िन्दगी को रौशनी बनाइये ।यह देश आपको फिर वह सब देगा जो पहले भी दे चुका है ।घमण्ड,बदला,नफ़रत इनका जीवन लम्बा नही हो सकता।आप मेहनत कीजिये ।अच्छी रणनीति बनाइये ।विपक्ष खुद में एक सरकार होती है, यह जीकर दिखा दीजिये।जिस तरह हम कभी इस माटी से मायूस नही हुए वैसे ही आपसे भी हमेशा बेहतर की उम्मीद है।
सभी काँग्रेस के लोगों यह संघर्ष का वक़्त आपसे क़ुरबानी माँग रहा ।सब लोग आपको उल्टा सीधा भला बुरा कहेंगे ।आप खुद पर विश्वास रखकर अपने रास्ते बुनिये ।लोकतन्त्र में सभी आवाज़ों की ज़रूरत है, उनमे से दूसरी आवाज़ हैं आज आप,कल पहली होंगी ।आपके लिए शुभकामनाएं ।सत्ता प्राप्त पार्टी को बधाई की देश के महान लोकतन्त्र ने उसे अपने सेवा के लिए चुना ।
No comments:
Post a Comment