आप डॉक्टर नही हैं । आप वैज्ञानिक नही हैं । आप पुलिस नही हैं । आप सैनिक नही हैं । आप पैरा मेडिकल स्टॉफ नही हैं । आप नर्स नही हैं । फिर भी आप इनके इतना ही महत्वपूर्ण काम कर सकते हैं ।
आपके पास मौका है अपने महत्वपूर्ण होने का सिद्ध करने का,आप घर पर रहें,पूरी तरह से सिर्फ घर पर रहे ।
जो यह कर पा रहा है, वह किसी भी हाल में सैनिक,डॉक्टर,वैज्ञानिक,नर्स,पुलिस,पैरामेडिकल पर्सन से कम नही है । वक़्त है खुद को रोक कर एक,एक से दो,दो से चार,चार से आठ की महामारी की चेन को तोड़ दें ।
जो संक्रमित हैं, उनसे बैरभाव भी मत करिए,घृणा भी मत करिए,क्योंकि कल आप भी हो सकते हैं । उनके परिवार के साथ हमदर्दी रखिये,इलाज में मदद कीजिये और हाँ प्लीज़ किसी ऐसे इंसान को जिसकी शक्ल आपसी नही है, जिसकी ज़ात आपसी नही है, जिसका मज़हब आपसा नही है,उन्हें गुनहगार मत मानिए,उनसे फ़र्क़ मत कीजिये । दूर रहिए मगर दिल से करीब रहिए । फासला रखें हर एक से मगर स्नेह भी रखें ,सबसे प्रेम कीजिये । स्नेह कीजिये,इंसान बनिये ।
घर मे रहकर पूरी मानवता की सेवा कीजिये,सृष्टि आप से रुकने को कह रही,रुक जाइये । रास्ते दो हैं केवल,कोरोना के साथ हैं या उसके ख़िलाफ़ । जो खिलाफ हैं, वह रुक गए,जो साथ हैं, वह मंडरा रहे । बहुत बहुत बहुत ज़रूरी न हो मत निकलें,अपनी सरकार की चेतावनी को सुने,माने, यह मज़ाक नही है, रुक जाइये बिल्कुल,प्लीज़ ।
No comments:
Post a Comment