Monday, September 25, 2017

माचिस

मेरे अंदर बहुत कुछ
है जला हुआ,
जिसे मैं फिर से देखना चाहता हूँ
चाहता हूँ,
भाँप बन चुकी वह बून्द,फिर से ओस बन जाए।
मैं चाहता हूँ वह जले हुए ख्वाब दोबारा तरोताज़ा हों जाएँ।
मुझमे जो तुम मर चुकी हो,
दोबारा मेरे कन्धों पर हाथ रख कर।
मेरे हाथ से वह गुलज़ार की माचिस छीनकर दूर,बहुत दूर फ़ेंक दो,
जिससे मैंने अपने अंदर का बहुत कुछ जला डाला है,
मैं अब सबको ज़िंदा रखना चाहता हूँ।
मैं जिस्म को यादो का कब्रिस्तान नही बनते देख सकता।
मैं जले हुए ख्वाबों के श्मशान से दूर,
बहुत दूर,एक खूबसूरत हर भरा बाग़ ही तो हूँ,
जहाँ तुम सब रोज़ आती हो,रोज़ आती हो,रोज़ आती है

No comments:

Post a Comment