कश्मीर का आज बंटवारा हुआ । सुबह 11 बजे,गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में अनुच्छेद 370 हटाने का प्रस्ताव रखा । जिसपर कांग्रेस,डीएमके,जेडीयू,सपा, टीएमसी ने अपना विरोध दर्ज कराया । बसपा,आप और दूसरी पार्टियों ने समर्थन दिया ।
61 वर्सेज़ 125 से राज्यसभा में यह पारित हुआ । कश्मीर में कर्फ्यू लगा दिया गया । वहां के सभी नेता महबूबा मुफ्ती,उमर अब्दुल्लाह समेत दब नज़रबन्द कर दिए गए । इंटरनेट,फोन लाइन काट दी गई ।
कश्मीर को दो राज्यों,लद्दाख और जम्मू कश्मीर में बाँटकर इन्हें केंद्रशासित राज्य का दर्जा दिया गया । यह भी अमित शाह ने कहा कि जम्मू कश्मीर अस्थायी रूप से केंद्रशासित राज्य रहेगा,फिर पूर्ण राज्य ।
कुछ किस्से हमारे जिस्म के साथ दफ़न हो जाएँगे .मेरे जाने के बाद सिर्फ वही रह जाएगा जो दिमाग की खुराफात ने उपजा कर शब्दों में ढाला था.इसलिए जरूरी हो जाता है दिमाग में चलने वाली इन आम से ख़ास खुराफातों को कहीं न कहीं उकेर दिया जाए.अब हम पत्थरों पर शिलालेख लिख नही सकते.जानवरों की खालों,पेड़ की छालों या खंडहर की दीवारों पर कोई अभिलेख लिख नही सकते तो यहाँ आ गए.ब्लोगर पर,अपने दिमाग को दर्ज करवाने....
Monday, August 5, 2019
कश्मीर,बंटवारा और अनुच्छेद 370
Labels:
hafeezkidwai
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment