Friday, August 16, 2019

कश्मीर,हाउस अरेस्ट और मैं

आज 16 अगस्त दिन शुक्रवार,हम सबने फिर तय किया था कि 11 अगस्त को कश्मीर के इश्यू पर जो धरना था,उसे करना है । आज जब 5 बजे हम लोगों को कश्मीर में मानव अधिकारों के हनन पर कैंडिल जलानी थी,गांधी प्रतिमा, हज़रतगंज में धरना देना था । तो सन्दीप पांडे को उनके इंद्रानगर स्थित घर पर हाउस अरेस्ट कियागया । रिहाई मंच के शुएब साहब को भी अमीनाबाद केउनके घर मे अरेस्ट किया गया ।
हमारी सुबह ही सन्दीप भाई से बात हुई थी,उनका खास कहना था कि किसी भी हाल में हमे अरेस्ट नही होना है ,क्योंकि मेरे ज़िम्मे कल के अयोध्या के कार्यक्रम भी हैं । उनके कहने पर मैं देर रात तक गोमतीनगर में एक जगह रहा,क्योंकि अगली सुबह राम पुनियानी के साथ मुझे अयोध्या जाना है । अगर हम सब गिरफ्तार हो गए, तो हमारे लक्षित कार्य कौन करेगा । सन्दीप भाई की बात मानकर मैंने राम पुनियानी को अपने दो साथियों के साथ सुरक्षित स्थान पर भेज दिया ।

कश्मीर में हमारा मानना है कि हम सब वहां के लोगों के साथ अन्याय न होने दें,यही हमारा धर्म है । हिंसा और द्वेष से मुक्ति ही हमारा ध्येय है । शांति और सहिष्णुता ही हमारा लक्ष्य । हम सब संघर्ष करते हुए इस महान मार्ग को एक दिन पा ही लेंगे

No comments:

Post a Comment