घर से बाहर मत जाएँ,हम आपको बताएँगे घर में ही "कोरोना दीया" बनाने का तरीका ।
सामग्री:
एक कटोरी आटा
आधा कप पानी
मुट्ठी भर रूई
तीन चम्मच तेल
एक माचिस कुछ तीलियों के साथ ।
समय :करीब दस से पन्द्रह मिनट (अपवाद:काहिलों को छोड़कर)
विधि: सर्वप्रथम एक प्लेट में आटा ले । उसे थोड़ा थोड़ा प्लेट में फैला लें । फिर इसके बीच में पानी डालें । अपने नरम नरम हाथों से आटा कड़ा कड़ा गूँथ लें । आटा पूरी कचौरी की तरह कड़ा ही गूँथना होगा । फिर इस आटे की तीन बराबर की लोई बना लीजिए । प्रत्येक लोई को खूब गोल कीजिये । फिर प्रत्येक लोई के बीच अंगूठे से गड्ढा कीजिये,गड्ढा ऐसा हो कि नीचे की तरफ आर पार न होने पाए । अब इस गड्ढे की गोलाई में एक दीवार जैसी उभर आएगी,उसे अंगूठे और उँगलियों से बराबर करके कटोरी का शेप दे दीजिए ।
अब हाथ धोइये साबुन से और साफ तौलिया से पोछिये । फिर रुई लेकर उसे तीन बराबर हिस्सों में बांट लें । प्रत्येक हिस्से को दोनों हाथ की हथेलियों के गद्देदार हिस्से से आहिस्ता आहिस्ता मलकर लंबी बत्ती बना लें ।
अब यह बत्तियां उपरोक्त तीनों दीयों में डाल दें । ततपश्चात दीयों में तेल बराबर मात्रा में डाल दें । अब इन्हें बालकनी या दूसरे खुले स्थानों पर रख दें । अब आपका कोरोना दीया जलने को तैयार है ।
अब माचिस और उसकी तीलियों को इस्तेमाल करके इन दीयों में द्रष्टिनुसार रौशनी पैदा करें और मज़े करें ।
नोट:यह विधि आपके हित के लिए ही बताई है । घर पर रहें । बाहर मत निकलें । बिना लक्ष्मण रेखा नाँघे अपना कर्तव्य पूरा करें !
धन्यवाद !
#हैशटैग #hashtag
No comments:
Post a Comment