वह जिन्हें ट्रांस जेंडर कहते हैं हम उनका दिन है आज।अंतर्राष्ट्रीय ट्रांस जेंडर दिवस।हो सकता है आपकी सोंच और संस्कृति इसे स्वीकार न कर पाए।फिर भी ट्रांस जेंडर का अपना वजूद है।जैसे आप और हम हैं वैसे ही वह हैं।उनमे एहसास,मोहब्बत,अपनापन है,संवेदना हैं।हो सकता है आपको उनकी कुछ बातें ठीक न लगें तो दोस्त आपकी बहुत सी बातें ज़माने को ठीक नही लगती,फिर भी आपकी इज़्ज़त है।दिल में प्राणी मात्र से मोहब्बत हो तो खड़े होइए,उठकर गले लगाइये ट्रांस जेंडर को और खिलखिला कर, मोहब्बत से स्वीकार कीजिये और वह जो सरे आम ट्रांस जेंडर के लिए लड़ते हैं, उनके सम्मान और बराबरी के लिए खड़े होते हैं वह अपने घरों में भी इंसाफ करें।अगर उनका बेटा, भाई या रिश्तेदार ट्रांस जेंडर करवाना चाहता है तो उसे थामे और इज़्ज़त से उसके एहसास को माने।दोगलापन नही चलेगा।अपने घर से दूसरे घर तक इस फ़र्क को मिटा दीजिये।जो लोग बोलते हुए घबराते हैं वह चिल्लाकर बोलें ट्रांस जेंडर के लिए,शरमाये नहीं।जब हम महिलाओं के लिए बोलकर महिला नही हो जाते,बच्चों के लिए बोलकर बच्चे नही जाते तो ट्रांस जेंडर के लिए बोलकर ट्रांस जेंडर थोड़ी न हो जाएँगे।आओ हर साँस,ज़िंदा जिस्म,ज़िंदा रूह,धधकते एहसास,तरसती आँखों,बाट जोहती इज़्ज़त के लिए आवाज़ दे।ट्रांस जेंडर समुदाय हम आपके साथ हैं, तब तक साथ हैं जब तक आप भी हमारी तरह खुलकर ज़मीन के किसी भी हिस्से में रहने,खेलने,पढ़ने,बढ़ने के लिए आज़ाद नही हो जाते।हम आपके साथ हैं अंत तक।#hashtag #हैशटैग
No comments:
Post a Comment