हम अक्सर शहर में सालों से रह रहे एक इंसान को देखते हैं जो सालों पहले गाँव छोड़ शहर का हिस्सा हो चुका है, गाहे बगाहे दिल गाँव की खुशबू में डूबता उतराता रहता है...
हेकड़ी थी या थी मजबूरी
जो गाँव छोड़ना था ज़रूरी।
छोड़ी थी वह चौड़ी चौखट
पाने को बालिश्त भर ज़मीन
खुले आसमान को ठुकराकर,
भुरकों में अब ढूंढते हैं नींद।
इसी ठसक में इसी कसक में
पक्की सड़कों पर क्यों हो आए
लम्पट शहरी होते हुए भी तुम
पूरा गाँव साथ शहर में लाए।
भागे भागे ख़रबूज़े पर अटके।
औंधे पौधे तरबूज़ पर लटके।
बांध सत्तू और बाटी चोखा।
शहर को दिया गंवई धोखा।
साग,सब्ज़ी,चूड़ा, पूरी,तिल।
फूट ककड़ी में रखा है दिल।
जो छोड़ी थी चौखट वह,
अब भी तुममें है बेपरवाह
तुम्हारी नई देहरी में टँगा
आम का पत्ता है गवाह।
तुम गए नही हो,हो तुम आए।
पूरा गाँव साथ शहर में लाए।
©
कुछ किस्से हमारे जिस्म के साथ दफ़न हो जाएँगे .मेरे जाने के बाद सिर्फ वही रह जाएगा जो दिमाग की खुराफात ने उपजा कर शब्दों में ढाला था.इसलिए जरूरी हो जाता है दिमाग में चलने वाली इन आम से ख़ास खुराफातों को कहीं न कहीं उकेर दिया जाए.अब हम पत्थरों पर शिलालेख लिख नही सकते.जानवरों की खालों,पेड़ की छालों या खंडहर की दीवारों पर कोई अभिलेख लिख नही सकते तो यहाँ आ गए.ब्लोगर पर,अपने दिमाग को दर्ज करवाने....
Friday, July 1, 2016
चौखट
Labels:
hafeezkidwai,
lucknow
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment