Sunday, August 7, 2016

तृप्ति श्रीवास्तव

तुमको देखता हूँ
रोज़ देखता हूँ
महसूस करता हूँ
तुम्हारी जीवटता
रास्ता दिखाती है
तृप्ति तुममे
हाँ तुममे
मैं माँ को देखता हूँ
भारत माँ को
मैं तुममे वह देखता हूँ
जो तुममे भीतर है
जो छिपा हुआ है
सरलता को देखता हूँ
तुम जब मुस्कुराती हो
तो एक विश्वास दीखता है
हाँ विश्वास
बिगड़े को सम्भालने का
टूटे को जोड़ने का
मिटते को बचाने का
हाँ विश्वास
तृप्ति तुम हो
हाँ तुम मेरा
विश्वास हो
ज़मीन पर रहने
खाने
मुस्कुराने
बढ़ने
का विश्वास हो
हिम्मत हो
तुम
हाँ तुम
पूरी एक वजह हो
हमारे मुस्कुराने की
हमारे जैसों के मुस्कुराने की
देश के मुस्कुराने की
तुम्हारा होना
ज़रूरी है
बेहद ज़रूरी है
तुम्हारा ऐसे ही होना
ज़रूरी है
तुम
मेरी ऊर्जा हो
मेरे खड़े होने की
ऊर्जा
मेरे हिम्मत से
खड़े होने की
ऊर्जा
तुम हम सबकी
ऊर्जा हो
तृप्ति
तुम ऊर्जा ही हो।

No comments:

Post a Comment