Sunday, August 7, 2016

अनुराग शुक्ला

वह नीली गाड़ी
तुम्हारा अंगौछा
वह पुराने फोन
तुम्हारा उन फोन
से चिपका होना
बातें
इतनी बाते करना
की मैं उकता जाऊँ
देखो
अब तो मेरी तरफ देखो
मुझसे बात करो
हाँ मुझसे
मैं चाहता हूँ
तुम्हारी सुनना
तुम्हे समझना
अनुराग
मैं सब विषय को समझता हूँ
तुम हाँ तुम
मेरे लिए जटिल विषय हो
मेरे दिल में
सरलता से बैठा
जटिल विषय
तुम्हारा निरुद्देश्य
निःस्वार्थ
हर वक़्त
हर पहर
खड़े रहना
मुझे शरमा देता है
मैं खुद में छुप जाता हूँ
मैं तुम्हारे
समर्पण
त्याग
कर्म
में खुद को बौना पाता हूँ
तुम रहो
हाँ हमेशा साथ रहो
तुम्हारे होने से हम हैं
नही होने से
हम कुछ भी नही
अनुराग तुम
हाँ तुम
मेरी ताक़त हो
मेरे रहने तक
मेरे जाने के बाद तक
मेरे मिटने तक
तुम ऐसे ही
मज़बूत
खड़े रहो
तुममे जो है
जो चमक है
वह संसार को चमकाएगी
तुम बहुत ज़रूरी हो अनुराग
हाँ तुम हो
तो बहुत कुछ है मेरे दोस्त।

No comments:

Post a Comment