मुझे क़ौमी एकता की अपील से सख़्त चिढ़ है।एकता सिर्फ़ और सिर्फ इंसानियत के लिए सही है, ज़ुल्म के ख़िलाफ़ सही है मगर यूँ हिन्दू एकता,मुस्लिम एकता मुझे हरगिज़ नही पसन्द।अलग अलग एक होकर तुम मुस्लिम लीग और जनसंघ की ही इमारत खड़ी करोगे।ज़रा सी बात पर कमज़ोर के टुकड़े टुकड़े कर दोगे।क्यों भाई यह बिना क़ौम को एक करने की अपील के तुम सबकी दालें नहीं गलती।इलेकशन चौखट पर आए नही की एकमुश्त वोट देने की गुलुकारियां शुरू।क्या भाई सब बैल बकरी भेड़ हैं जो एक साथ हाँकना है।लोगो की अपनी पसन्द,अपने मकसद,अपने मसले और अपने रिश्ते हो सकते हैं।पता चला एक ने चीख़ कर हिन्दू अस्मिता का नारा दिया और सारे गाय की तरह एक तरफ।वही दूसरी तरफ एक ने मुगलई सल्तनत की दुहाई दी,ज़ख्मो को छेड़ा और सारे बकरियो की तरह एक तरफ।अरे अपनी भी कोई सोच है।कोई विज़न है।कब तक दूसरों की आवाज़ में अपनी मुश्किलो का हल ढूँढोगे।यह जो पूरी की पूरी लॉबी है तुम्हारे दर्द को उकेरने की,यह झूठी है, यह तुम्हारे जज़्बात को छेड़ेंगे और तुम आँखो पर पट्टी बाँध इनके पीछे पीछे चल दोगे।पूछो इनसे जब यह तुम्हारी कुंडी खड़खड़ायें, की मेरे बच्चों के लिए क्या प्लान है।मोहल्ले के अस्पताल और स्कूल के लिए क्या है।रोज़गार और सुकून के लिए क्या है।जब एक झटके में हमारे घर जला दिए जाते हैं, तो उस आग को बुझाने के लिए क्या है।यह तुम्हारे कन्धों से बोलकर चले जाएँगे और तड़पते रह जाओगे तुम।मैं हो सकता है गलत हूँ, बुरा हूँ फिर भी एक बार यह जो धर्म,सम्प्रदाय,क़ौम के नाम की एकता की बात कर रहे हैं उनसे पूरे समाज,देश,शहर का स्ट्रक्चर पूछ लो।अभी कह रहे हैं भेड़ बकरी मत बनना,अपने दिमाग का इस्तेमाल करो,जिसे ईश्वर ने इस्तेमाल करने के लिए दिया है नाकि गुलाम बनने के लिए।एक हो या न हो अपने पड़ोसी,अपनी ज़रूरतों के लिए बात करो।सबकी ख़ुशी,सबकी तरक्की का ज़िक्र करो।मोहब्बत में ही सुकून है।
©
कुछ किस्से हमारे जिस्म के साथ दफ़न हो जाएँगे .मेरे जाने के बाद सिर्फ वही रह जाएगा जो दिमाग की खुराफात ने उपजा कर शब्दों में ढाला था.इसलिए जरूरी हो जाता है दिमाग में चलने वाली इन आम से ख़ास खुराफातों को कहीं न कहीं उकेर दिया जाए.अब हम पत्थरों पर शिलालेख लिख नही सकते.जानवरों की खालों,पेड़ की छालों या खंडहर की दीवारों पर कोई अभिलेख लिख नही सकते तो यहाँ आ गए.ब्लोगर पर,अपने दिमाग को दर्ज करवाने....
Wednesday, May 18, 2016
कमबख्त ठेकेदारी
Labels:
hafeezkidwai,
Love,
lucknow,
sufi
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment